नई दिल्ली, 25 फरवरी 2026। राजधानी के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में रहने वाले लाखों लोगों को अगले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। Delhi Jal Board (डीजेबी) ने जानकारी दी है कि द्वारका स्थित Dwarka Water Treatment Plant (डब्ल्यूटीपी) पर महत्वपूर्ण रखरखाव और इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 25 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक कुल 48 घंटे जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

डीजेबी के अनुसार, भाग्य विहार क्षेत्र में हाल ही में बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी ट्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का कार्य किया जाएगा। यह तकनीकी प्रक्रिया भविष्य में पानी की आपूर्ति को अधिक स्थिर और बेहतर दबाव के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस उन्नयन से दीर्घकाल में जल वितरण प्रणाली मजबूत होगी, लेकिन फिलहाल कार्य के दौरान प्लांट से सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखनी पड़ेगी।

किन-किन इलाकों में पड़ेगा असर?

मेंटेनेंस कार्य के चलते निम्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद या कम दबाव पर रहेगी:

  •  द्वारका सब सिटी
  • *महावीर एन्क्लेव
  • विजय एन्क्लेव
  • उत्तम नगर कॉलोनियां
  •  पूछनपुर
  • *लक्ष्मी विहार
  • बिजवासन
  • छावला
  • गोयला डेयरी
  •  नांगलोई
  • मटियाला
  •  पालम
  • कापसहेड़ा
  • नजफगढ़ टाउन और आसपास के गांव
  • धूलसीरस
  • ककरोला
  • उतम नगर
  •  विकासपुरी
  • राजपुर
  •  मदनगीर
  • आनंद विहार
  • श्याम विहार
  • नीलोठी
  • पश्चिम विहार
  • राजौरी गार्डन
  • आईजीआई एयरपोर्ट
  • यशोभूमि (आईसीसीसी)

इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से ही पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और पानी का उपयोग संयम से करे।

डीजेबी ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित जोनल कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य शहर की जल व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *