नई दिल्ली। भारत के तकनीकी और औद्योगिक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आज गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना INDIA CHIP (HCL–Foxconn JV) का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

यह परियोजना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता देश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगी।

वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर मजबूत होगी भारत की स्थिति

‘INDIA CHIP’ परियोजना देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और डिजिटल नवाचार को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस परियोजना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, तकनीकी कौशल विकास तथा विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

केंद्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी , माननीय केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैभव एवं माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Jitin Prasada की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने परियोजना को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक निर्णायक पहल बताया।

HCL–Foxconn साझेदारी: तकनीक और विश्वास का संगम

भारत की अग्रणी आईटी कंपनी HCL Technologies और वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता Foxconn के संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित यह परियोजना अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक विशेषज्ञता का संगम है। इससे न केवल घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारत के निर्यात क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रदेश के विकास को नई रफ्तार

गौतम बुद्ध नगर, जो पहले से ही औद्योगिक और आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है, अब सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा। यह परियोजना प्रदेश के युवाओं के लिए उच्च तकनीकी रोजगार के नए द्वार खोलेगी और उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

अंत में, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए HCL तथा Foxconn परिवार का अभिनंदन किया गया तथा प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई।

भारत की तकनीकी क्रांति का यह नया अध्याय आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त बनाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *