Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

राष्ट्रपति मुर्मू आज से 22 नवंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर

नई दिल्ली, 20 नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) से 22 नवंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वो आज बारीपदा में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक महोत्सव के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगी। इसके बाद कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगी। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार 21 नवंबर को राष्ट्रपति पहाड़पुर गांव में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगी। यहां तीन नई रेलगाड़ियों (बादामपहाड़-टाटानगर मेमू, बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाएंगी।

वो न्यू रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन करने के साथ रायरंगपुर डाक मंडल का स्मारक कवर जारी करेंगी। इस दौरान बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वो बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक यात्रा करेंगी। शाम को राष्ट्रपति वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुर्ला के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति 22 नवंबर को संबलपुर में ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय शिक्षा अभियान -नए भारत के लिए नई शिक्षा का शुभारंभ करेंगी। आखिर में राष्ट्रपति पुट्टपर्थी का दौरा करेंगी। वहां वो श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 42वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top