Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

‘भारत न्याय यात्रा’ के दौरान बिहार आयेंगे राहुल गांधी

पटना, 27 दिसंबर: कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर और मुंबई के बीच भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे। ‘भारत न्याय यात्रा’ में 14 राज्यों में 6,200 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी बिहार भी आयेंगे।

न्याय यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी मणिपुर से करेंगे। यात्रा एक तरह से पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की ओर जायेगी। इसमें बिहार सहित कुल 14 राज्यों को राहुल गांधी पैदल लांघेगे। राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा पर निकले की चर्चा लम्बे समय से थी लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने बड़ा प्लान किया है अब राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकलेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी।14 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगी।

इन राज्यों में होगी राहुल की पदयात्रा

भारत न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से जुड़ेंगे और उनके साथ बातचीत कर उनके मुद्दे और परेशानियां जानेंगे। इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनावों में अपनी ताकत बढ़ाने पर कांग्रेस पार्टी का जोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top