Headline
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली में फिलहाल लागू नहीं होगा आयुष्मान भारत योजना, उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी: लोकपाल प्रमुख
अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए की घोषणा, सरकार बनने के बाद बस में सफर रहेगा फ्री
राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे; मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, कहा- ‘केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, दिल्ली में जीत का दावा
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता हैः मोदी
दिल्ली ने किया रघुकुल नायक श्री राम रामलीला का अनुभव

दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का विशाल प्रदर्शन

नई दिल्ली, 25 जुलाई : दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी जंग लगातार जारी है। अब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। भाजपा का यह प्रदर्शन आंध्र भवन के पास किया गया। यह प्रदर्शन केजरीवाल सरकार की विफलताओं के विरोध में किया गया है।

वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया है।जानकारी के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ता ‘आप’ के ऑफिस की तरफ बैरिकेडिंग तोड़कर जा रहे थे, इस दौरान दिल्ली पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस विशाल प्रदर्शन में वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

क्या है पूरा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आरटीजीएस रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए दिल्ली सरकार को अविलंब 415 करोड़ रुपए भुगतान करने को कहा। इसी के बाद दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है। भाजपा का कहना है कि मेट्रो के लिए केजरीवाल के पास पैसा नहीं है, लेकिन विज्ञापन के लिए पैसा है। वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ सरकार के खिलाफ चार्जशीट पेश करते हुए दिल्ली की बदहाली के लिए केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back To Top