Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली, 19 जून: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और दो बहनों की हत्या की घटनाओं के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के एक छात्र की रविवार को आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

एक अन्य घटना में हमलावरों ने रविवार तड़के दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बहनें थीं और संदेह है कि उनके भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें मार दिया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन घटनाओं के बाद मालीवाल ने ट्वीट किया, ”आज अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उन्हें लगता है कि वे बच निकलेंगे। राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।”

आर के पुरम की घटना के बाद राजनीतिक गतिरोध की स्थिति बन गयी है और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए उप राज्यपाल वी के सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुखर्जी नगर में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद वहां का दौरा नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top