Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने 22 सदस्यीय टीम का किया गठन, ललन सिंह के करीबियों को किया बाहर

पटना (बिहार), 20 जनवरी: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने शनिवार को नई कमेटी का गठन किया है। खास बात ये है कि इस कमेटी में ललन सिंह की पुरानी टीम के लोगों पर कैंची चली है।

नीतीश कुमार ने खुद सहित सिर्फ 22 लोगों की टीम बनायी है, जिसमें एक सलाहकार, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता शामिल हैं।

नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने नये पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नीतीश कुमार ने पहला फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया है। ललन सिंह के समय मंगनी लाल मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये थे। नीतीश ने उन्हें हटाकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

केसी त्यागी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ नीतीश कुमार का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। त्यागी पहले से इसी पद पर थे। इसके साथ सांसद आलोक कुमार सुमन को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की संख्या आधी कर दी है।

ललन सिंह के समय पार्टी के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश ने 11 महासचिव बनाए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को महासचिव बना दिया गया है। साथ ही सांसद रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

नीतीश कुमार ने सचिव पद पर 6 नेताओं को जगह दी है। पहले 7 राष्ट्रीय सचिव हुआ करते थे। नीतीश की नई कमेटी में विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और एम निसार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

ललन के खास को चलता किया

नीतीश की नई कमेटी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खास पूर्व राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा सांसद गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व सांसद दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, रामकुमार शर्मा, यूपी के पूर्व विधायक धनंजय सिंह, कमर आलम को नई कमेटी से हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top