Headline
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली में फिलहाल लागू नहीं होगा आयुष्मान भारत योजना, उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी: लोकपाल प्रमुख
अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए की घोषणा, सरकार बनने के बाद बस में सफर रहेगा फ्री
राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे; मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, कहा- ‘केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, दिल्ली में जीत का दावा
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता हैः मोदी
दिल्ली ने किया रघुकुल नायक श्री राम रामलीला का अनुभव

चंद्रयान-3 : इसरो ने चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें जारी कीं

बेंगलुरु, 21 अगस्त : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं।

एलएचडीएसी को इसरो के अहमदाबाद स्थित प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र ‘स्पेस ऐप्लीकेशंस सेंटर’ (एसएसी) ने विकसित किया है। यह कैमरा लैंडिंग के लिहाज से सुरक्षित उन क्षेत्र की पहचान करने में मदद करता है, जहां बड़े-बड़े पत्थर या गहरी खाइयां नहीं होती हैं।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं।

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है।

इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back To Top