Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

ऑरेंज आउटफिट में प्रियंका चाहर ने बिखेरा हुस्न का जादू, अंदाज देख फैंस को आई ‘बेशरम रंग’ की याद

मुंबई, 01 अक्टूबर: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नए-नए लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस की नए फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के हालिया लुक ने उनके फैंस को दीवाना कर दिया है। प्रियंका की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी। ऑरेंज रंग में रंगीं प्रियंका को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ऑरेंज आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे अंदर की धूप को चैलेंज कर रही हूं।’ उड़ारियां एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की और लिखा, ‘टीवी की दीपिका पादुकोण।’ कुछ ने तो उन्हें देखकर ‘बेशरम रंग’ गाने को याद करना शुरू कर दिया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हुस्न की बिजलियां गिराते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘उड़ारियां’ का हिस्सा थीं और अंकित गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती को काफी सराहा गया। आप फोटो में देख सकते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अदाओं के जलवे बिखेरते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज दिए हैं। अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top