Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

आइफा अवार्ड में आलिया और ऋतिक ने मारी बाजी

अबुधाबी, 28 मई (वेब वार्ता): आइफा अवार्ड 2023 समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन को फिल्म विक्रम वेधा के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये दृश्यम 2, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ‘ब्रह्मास्त्र भाग एक – शिवा’ के लिए मौनी रॉय,सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर को पुरस्कार दिया गया।भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये कमल हासन को और सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये मनीष मल्होत्रा को पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक,बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन, क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद, बेस्ट डेब्यू (मेल) गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान, बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के रसिया गाने के लिए ,बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह,बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम,सर्वश्रेष्ठ गीतकार: ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी, सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गंगूबाई काठियावाड़ी, सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी, टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2 को पुरस्कार दिया गया।

अवार्ड समरोह में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान और राजकुमार राव के साथ अमित त्रिवेदी, बादशाह, सुनिधि चौहान, सुखबीर सिंह, पलक मुच्छल और यूलिया वंतूर की परफॉरमेंस ने शो को चार चांद लगा दिए। अवॉर्ड शो में जैकलीन फर्नाडीज, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही की दमदार परफॉरमेंस भी देखने को मिली। साथ ही सुनिधि चौहान की सुरीली आवाज और बादशाह का दमदार रैप भी सुनने को मिला।

विनर्स की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म – दृश्यम 2

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (जुग जुग जियो)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय (‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (काला)

बेस्ट नवोदित अभिनेत्री – खुशाली कुमार (धोखा राउंड द कॉर्नर)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – श्रेया घोषाल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह

बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ संवाद – गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – कमल हसन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top