सारण/बनियापुर, 09, मार्च : डॉ हरेंद्र सेंट्रल पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के प्रांगण में आयोजित वार्षिक विज्ञान एवम कला प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चो ने सबको प्रभावित किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान और कला के नमूनों को प्रदर्शित किया गया, जिसको देख कर आए हुए अतिथि और अभिवावक भी खोज की नई संभावनाओं की ओर देख रहे है। विज्ञान और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया बाद में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रो डॉ उमाशंकर साहू ने विज्ञान और कल के क्षेत्र में सीपीएस ग्रुप के बच्चों के प्रदर्शनी की सराहना की और नई खोज की ओर अग्रसर इस विद्यालय परिवार और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया । वहीं संस्था के डायरेक्टर डॉ विकास कुमार सिंह ने बच्चों के इस सकारात्मक और ऊर्जावान कार्य के लिए विद्यालय परिवार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन किए गए नमूनों के निर्माण में सहायता के लिए शिक्षकों और अभिभावक की भी सराहना की।

डॉ हरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में सीपीएस ग्रुप द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी प्रयासों के चर्चा की और आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के आधुनिक और तकनीक युक्त संयंत्रों के निर्माण में अपने विद्यालय परिवार के बच्चों के भविष्य को आगे भी सहयोग करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों को भी आश्वाशन दिया कि संस्था सिर्फ आपके बच्चों के भविष्य के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी इन बच्चों के माध्यम से निरंतर काम करती रहेगी। इसके बाद आगत अतिथियो के साथ अभिभावकों ने बच्चों के नमूनों को बारीकी से परखा और बच्चों को प्रशंसा एवम उत्साहित किया। सीपीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आने वाले दिनों में प्रदर्शित कुछ मॉड्यूल में जिसमें मानव रोबोट और कृषि क्षेत्र में ग्रास कटर पर बच्चों द्वारा किए गए कार्यों में संभावना तलाश करेगा यह घोषणा संस्थान के निदेशक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैकड़ो अभिभावक और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हैं।धन्यवाद ज्ञापन उपाचार्य श्री गौरव सर ने किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *