छपरा, 28 जुलाई (संवाददाता-मों अशरफ) :-उप विकास आयुक्त सारण, छपरा, श्रीमती प्रियंका रानी के द्वारा आज जिले में चल रहे मनरेगा की अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के काम में उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत महम्मदपुर में मनरेगा योजना संख्या-डी.पी./20311287 के तहत दयावंती देवी के निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार कीटनाशकों तथा खाद का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत महम्मदपुर में मनरेगा योजना संख्या-डी.पी./20332080 (2021-22) के तहत इंद्रमणि सिंह के निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पेड़ो की संख्या कम पाए जाने पर अतिशीघ्र रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत रामपुर में मनरेगा योजना संख्या-डी.पी./20330042 के तहत रामपुर जनता हाई स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार कीटनाशकों तथा खाद का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। ग्राम-पंचायत रामपुर में मनरेगा योजना संख्या-डी.पी./20305377 के तहत ग्राम रामपुर में अरविंद कुमार के निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार कीटनाशकों तथा खाद का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम-पंचायत रामपुर में मनरेगा योजना संख्या-डी.पी./20404996 के तहत ग्राम रामपुर में बिजेंद्र सिंह के निजी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार कीटनाशकों तथा खाद का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वृक्षारोपण स्थल की समय समय पर आवश्यक साफ सफाई कराने तथा पेड़ो की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *