बिहार/सारण, 9 जून : सारण जिले के कर्ण कुदरिया, निवासी शम्भू सिंह के पोते और हरेंद्र सिंह की नाती सुशांत प्रताप सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली है,

भारतीय सैन्य अकादमी के 154 वे नियमित और 137 वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड शनिवार दिनांक 8 जून 2024 को देहरादून उत्तराखंड में आयोजित की गई । उतरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और डिप्टी जनरल अशोक नरेश भी मौजूद रहे। आईएमए से पास होने वाले 349 कैडेटो में 39 विदेशी कैडेट है।

आपको बता दे: भारतीय सेना में अधिकारी बने और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाने वाले सुशांत के पिता सूबेदार संजय सिंह और चाचा नायक अनिल सिंह भी इससे पहले सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। सुशांत ने अपनी शुरुआत आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं, नई दिल्ली से की और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई वीआईटी यूनिवर्सिटी से पूरी की, सुशांत बचपन से ही सेना में अधिकारी बनना चाहते थे इसलिए अपनी इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू को क्लियर किया और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया।

इस उपलब्धि को लेकर उनके पैतृक और मामा के गांव में खुशी का माहौल है पासिंग आउट परेड के दौरान पिता संजय सिंह, माता रूबी सिंह, मामा राजीव सिंह और मनोज सिंह मौजूद थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *