महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर समिति का हुआ गठन

तरैया, (सारण), 03 मई : प्रखंड के नारायणी नदी के तट पर स्थित संत शिरोमणि श्री नारद बाबा के आश्रम जिमदहा में नवनिर्मित श्री मां दुर्गा भगवती की भव्य मंदिर बनकर तैयार हैं। मां दुर्गा भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक यज्ञाध्यक्ष एवं यज्ञ संरक्षक संत शिरोमणि श्री नारद बाबा जी महाराज के नेतृत्व में नवदिवसीय श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को समिति का गठन किया गया एवं समिति में शामिल सदस्यों को यज्ञ के सफल आयोजन के लिए जिम्मेवारिया दी गई।

इस यज्ञ में यज्ञाचार्य श्री बुद्धि सागर मिश्र जी वाराणसी काशी के द्वारा विधिवत यज्ञ का पूजा-पाठ एवं हवन संपन्न कराई जाएगी। श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर संत शिरोमणि श्री नारद बाबा जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में पूजा-पाठ, उपवास और धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि धार्मिक अनुष्ठान करते समय देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही कई तरह की बाधाएं खत्म हो जाती हैं। हिंदू धर्म में अलग-अलग प्रयोजनों के लिए विशेष पूजा-पाठ की जाती है।

श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ हर कोई ब्राह्मण या आचार्य नहीं कर सकता हैं। इसके लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले व मां दुर्गा के अनन्य भक्त जो पूरे नियम का पालन करता हो ऐसा कोई विद्वान एवं परंपरागत आचार्य ही श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ का विधिवत पाठ व पूजा करते है। इस यज्ञ में छपरा, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मोतिहारी, चम्पारण, आरा, पटना समेत अन्य जिलों के श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पंकज बाबा, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह, देव कुमार सिंह, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, मंटू सिंह, मीडिया प्रभारी रंजन श्रीवास्तव, नीरज सिंह, कपूर सिंह, छोटू जी, ओमप्रकाश जी, भुनेश्वर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *