नई दिल्ली, 19 फरवरी: लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार की जगह सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी इससे पहले नॉर्थन आर्मी कमांडर के पद पर कार्यरत थे।

लेफ्टिनेंट जनरल कुमार को उधमपुर स्थित नॉर्थन कमांड का जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग नियुक्त किया गया है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद सेना प्रमुख बनने की दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सबसे आगे हैं।

अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *