नई दिल्ली, 12 जुलाई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने का बुधवार को आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े। केजरीवाल ने इसके लिए बकायदा गृह मंत्री अमित शाह को खत भी लिखा है।

दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जायेगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने का बुधवार को आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जायेगा। केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 207.55 मीटर तक बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, उन्होंने अनुरोध किया कि ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाये।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली कुछ सप्ताह के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। केजरीवाल ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जायेगा। हमें एक साथ मिलकर दिल्ली के लोगों को इस तरह की स्थिति से बचाना होगा।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक बुधवार रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर तक पहुंच जायेगा जो ‘‘गंभीर” चिंता का विषय है।

यमुना के जल स्तर के बारे में एक अद्यतन जानकारी साझा करते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केंद्रीय जल आयोग ने आज रात यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।” उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े। वर्ष 1978 में उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर था। वर्तमान स्तर 207.55 मीटर है।”

केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर अब तक के सबसे अधिक 207.55 मीटर तक बढ़ गया है। सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को कहा कि यमुना का जल स्तर 1978 में 207.49 मीटर तक पहुंच गया था और अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया है।

यमुना के जल स्तर के बारे में एक अद्यतन जानकारी साझा करते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केंद्रीय जल आयोग ने आज यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।”

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े। वर्ष 1978 में उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर था। वर्तमान स्तर 207.55 मीटर है।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *