नई दिल्ली। फाल्गुनी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वैदिक आध्यात्मिक संस्कृति उत्थान (VASU) के तत्वावधान में सत साहेब गार्डन, मोहन गार्डन में 5वें रुद्राभिषेक का भव्य एवं दिव्य आयोजन 15 फरवरी (रविवार) को संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और वैदिक परंपरा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

रुद्राभिषेक वैदिक विधि-विधान के अनुसार वाराणसी से पधारे आचार्य पंडित ऋषिकेश तिवारी जी एवं श्री सुरेश त्रिपाठी जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान VASU संस्था के संस्थापक पंडित धनंजय तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और वैदिक अनुष्ठान के बीच भगवान शिव का अभिषेक श्रद्धा एवं आस्था के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा पंडित नंदकिशोर मिश्रा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा), राही संस्था के संस्थापक डॉ. उमाकांत शर्मा जी एवं भगवान शर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन आर्य जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय वैदिक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने देश, समाज और विश्व शांति की कामना करते हुए भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं कल्याण का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

इस सफल आयोजन में VASU के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। विशेष रूप से आशीष रंजन, हृदेश वर्मा, वासुदेव तिवारी, राकेश पांडेय, कमलेश सिंह, एम.पी. त्रिपाठी, गोपाल जायसवाल, अमित पांडेय, प्रशंजित जी, दीपक मिश्रा, राजेंद्र गिरी, सतनदेव जी, प्रभुनाथ महतो एवं विभेष जी का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का संकल्प दोहराया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *