Headline
द्वारका में 16 से 23 अक्टूबर तक होगा स्वदेशी मेला का आयोजन
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल

मुख्यमंत्री धामी बोले- राजनीतिक गठबंधन नहीं, सनातन विरोधियों का गिरोह है इंडी एलायंस

देहरादून, 16 अप्रैल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इंडी एलायंस कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है अपितु यह वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। यह कांग्रेस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति उनकी कुंठा को प्रदर्शित करता है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की मातृशक्ति भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चमोली जिले के जोशीमठ में मंगलवार को आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निरंतर जोशीमठ की चिंता की है। इसी का परिणाम है कि 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। लखपति दीदी योजना, महालक्ष्मी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं।

समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू करने का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता भाजपा ने पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो निकाला। रोड में उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top