नई दिल्ली, 08 जून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन जगत के एक दिग्गज व्यक्ति को खो दिया।”

मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में क्रांति लाने वाले राव का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एक नवोन्मेषी उद्यमी के रूप में उन्होंने समाचार पत्र और चैनलों की शुरुआत की। इनमें ईनाडु समाचार पत्र, ईटीवी समाचार नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी शामिल है। राष्ट्रपति ने कहा, ”उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वह एक सफल व्यक्ति थे क्योंकि उनका दृष्टिकोण समाज से जुड़ा था। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *