नई दिल्ली, 17 फरवरी: आगामी लोकसभा चुनावों में हार के डर से भयभीत भाजपा द्वारा कांग्रेस के खातां को फ्रीज करने के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में आईटीओ स्थित आयकर विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सरकारी जांच एजेंसियों दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर लगातार हमला कर रही है जिससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नही है।

श्री लवली ने कहा कि अन्यायपूर्ण निर्णयों के सामने हम आत्मसमपर्ण नही करेंगे बल्कि कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरुप दृढ़ संकल्प और अटूट भावना के साथ भाजपा की क्रूर कार्यवाही का सीधा मुकाबला करेंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, रमेश कुमार, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नसीब सिंह, भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान, विजय लोचव, अमित मलिक, हरी किशन जिंदल अमृता धवन, जय करण चौधरी, महमूद जिया, जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, आदेश भारद्वाज, चौ. जुबैर अहमद, निगम पार्षद हाजी जरीफ, मौहम्मद उस्मान, डॉ. नरेश शर्मा, दीपक वशिष्ठ, मुदित अग्रवाल, नरेश शर्मा नीटू, अनुज आत्रेय वरयाम कौर, कैप्टन खविन्दर सिंह, लक्ष्मण रावत, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, कॉआर्डिनेटर, बीएलए तथा बूथ स्तर तक के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए ‘‘हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’’ तानाशाही भाजपा होश में आओ-होश में आओ, आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आयकर विभाग का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने की कार्यवाही के बाद साफ हो गया है कि भाजपा ने न सिर्फ कांग्रेस की वित्तिय स्थिरता पर हमला किया है बल्कि यह गणतंत्र देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है। उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के प्रशासिनक कामों में बाधा डालने में भाजपा की केन्द्र सरकार का राज्य मशीनरी का अन्यायपूर्ण इस्तेमाल करना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश भर में मिल रहे आपार जनसमर्थन के बाद यात्रा के यूपी में प्रवेश होने पर भाजपा पूरी तरह घबरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस की मुख्य खातां के अलावा क्राउडफंडिंग अभियान से जुड़े खाते और युवा कांग्रेस के खाते को फ्रीज करने की कार्यवाही उनमें पनपते भय को दर्शाती है।

श्री लवली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देश की जनता को अपने चंदे का ब्यौरा देने की जगह भाजपा कांग्रेस पार्टी के खिला बदले की भावना से अनितीपूर्ण कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने इतिहास को परिभाषित करके लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या करने वाली भाजपा द्वारा किए जा रहे हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जिन मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए पूरा राष्ट्र खड़ा है, भाजपा अपनी क्रूर रणनीति और सत्ता में आकर समाज के प्रत्येक वर्ग पर हमला करके उनकी हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर मोर्चें पर देशहित में भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *