छपरा, 01 नवंबर: छपरा में नशेड़ी युवक ने चाकूबाजी कर तीन लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब के अवैध व्यापार पर सरकार पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में युवा लड़कों के साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। शराबबंदी से करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है। एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया। जहां चले जाइए, आप देखेंगे कि इस सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है। शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकानें बंद कर दी, लेकिन घर-घर होम डिलीवरी चालू कर दी है। मोटरसाइकिल लेकर शराब के इस कारोबार में नए लड़के, युवा के साथ-साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। कई गांवों के लोग मुझसे बताते हैं कि लड़कियां भी इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं।

बिहार में शराब माफिया के साथ बालू माफिया हैं काफी ताकतवर: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के गांव-गांव में एक और नई समस्या शुरू हो गई है। जब लोगों को शराब नहीं मिल रही है, तो लोग अलग-अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं। कोई स्मैक खा रहा है, तो कोई ड्रग्स ले रहा है। ये स्थिति पहले बिहार में नहीं थी। शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *