पटना, 04 अगस्त : पूर्व मध्य रेलवे के क्यूल-झाझा रेलखंड पर जमुई रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अलग हो गये। मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण कोयला लदे मालगाड़ी के तीन डिब्बे अलग हो गये। जिससे अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि झाझा की ओर से आ रही एक मालगाड़ी जिस पर कोयला लदा हुआ था जिसके पीछे के तीन डिब्बे गाड़ी से अलग हो गए। इंजन से जुड़े डिब्बे आगे की ओर रवाना हो गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण तीन डिब्बे जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गए। हालांकि कुछ मिनटों में ही तीनों डिब्बे को जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में जमुई स्टेशन के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयला लदी मालगाड़ी झाझा की ओर से आ रही थी। जो लुप लाइन होते हुए आगे स्टेशन की ओर जा रही थी तभी मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण तीन डिब्बे अगल हो गए। इसकी सूचना तुरंत मालगाड़ी के ड्राइवर को दी गई और गाड़ी को रुकवा कर मालगाड़ी को बैक किया गया। वहीं 10 मिनट में दोनों अलग हुए डब्बे के कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी ट्रेन की प्रभावित होने की सूचना है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *