मुजफ्फरपुर, 12 जुलाई : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह एक घर के कमरे से एक दंपति का शव बरामद किया है। पति-पत्नी दोनों के शव पंखे में लगे फंदे से झूल रहे थे जबकि माता-पिता की मौत से बेखबर उनका चार वर्षीय बेटा वहीं खेल रहा था।

पुलिस के अनुसार, फरदो पुल के पास स्थित एक मकान के कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लाल छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह के रूप में हुई है। दंपति सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक किराये के मकान में रहता था।

विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूत्रों ने बताया कि किसी बात को लेकर देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद उन्‍होंने इस घटना को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि एक घर से दंपति का शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की ही संभावना है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *