नई दिल्ली, 06 जुलाई : देशभर में ‘बढ़ती महंगाई’ को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता, हाथों में तख्तियां और बैनर लिये मध्य दिल्ली में शास्त्री भवन के पास इकट्ठा हुये और केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुये उसके खिलाफ नारे लगाये।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर आरोप लगाया, ‘देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है। वे नागरिकों की उपेक्षा कर रहे हैं।’ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने किया। इससे पहले महिला कांग्रेस ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *