नई दिल्ली, 29 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस एवं प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।

दुनियाभर के मुसलमान, खासकर शिया मुसलमान इस दिन कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाते हैं। इसे ‘आशूरा’ के नाम से भी जाना जाता है और यह इस्लामिक महीने मुहर्रम का 10वां दिन होता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “हम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हैं। न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस एवं प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *