पश्चिमी नई दिल्ली, 23 नवंबर: सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक रविंद्र सोलंकी ने बताया की तीन अनाथ,आर्थिक रूप से कमजोर गरीब कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। विवाह कार्यक्रम में रीति रिवाज के साथ आवश्यक दान संस्था की ओर से प्रदान की गई।

 इस अवसर पर सभी जोड़ों के रिश्ते या नातेदार और पारिवारिक जन उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में पुरोहितों द्वारा विधिवत रूप से विवाह समारोह फेरे देकर संपन्न कराया गया।

श्री सोलंकी ने बताया कि सर्वधर्म सामाजिक एकता एवं विकास संस्थान-साध नगर,पालम के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य ने कन्याओं जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।

यह सामूहिक विवाह समारोह श्री विशाल शिव मंदिर आदर्श धर्मशाला साध नगर में आयोजित किया है, यह संस्थान इस प्रकार के विवाह समारोह पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं जो अब तक 300 से अधिक जोड़े का विवाह किया जा चुका है।

सामूहिक विवाह समारोह में नितिन शर्मा, प्रभाकर ध्यानी, राकेश बिट्टू, इंद्र नारायण तिवारी, दर्शन सिंह रावत, राणा जी, मनोज चौधरी, दामोदर शर्मा, चंद्रशेखर भट्ट, नरेंद्र खोला, जाखड़ जी, नरेंद्र पाठक, के साथ प्रमुख समाजसेवी श्री महेश शर्मा महावीर सरवारा,आरडी शर्मा, विक्रम शर्मा एवं विनोद अग्रवाल आदि ने विवाह उपरांत तीनों जोड़ों को अपना आशीर्वाद देकर विदा किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *