लखनऊ, 13 दिसंबर: उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे, जिससे उनकी दावेदारी को मजबूत समर्थन मिला।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी के खिलाफ किसी भी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। संगठन के भीतर उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है।

केंद्रीय मंत्री के रूप में सरकार में अनुभव रखने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावी दौर में उनके नेतृत्व में पार्टी अपनी रणनीति को और धार देगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *