नई दिल्ली, 19 जुलाई: दिल्ली के द्वारका में एक नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बीच एअरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति ने बुधवार को 10 वर्षीय एक घरेलू सहायिका को कथित रूप से पीट दिया जिसकी भनक लगने पर आक्रोशित भीड़ ने दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मामले के बारे में विशेष रूप से उल्लेख किए बिना, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो की जानकारी है, जिसमें एअरलाइन में कार्यरत एक व्यक्ति कथित तौर पर शामिल है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, कर्मचारी को आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है।”

पुलिस ने बताया कि आरोपियों कौशिक बागची (36) और पूर्णिमा बागची (33) को बच्ची की पिटाई से जुड़ी घटना के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला एक निजी एअरलाइन में पायलट के रूप में कार्यरत है, जबकि उसका पति एक अन्य निजी एअरलाइन का कर्मचारी है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *