नई दिल्ली, 15 नवंबर: नवगठित वीर जनशक्ति पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की घाेषणा की है। शुक्रवार काे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर मणीन्द्र जैन ने कहा कि समाज को बेहतर राजनीति देने के संकल्प के साथ वीर जनशक्ति पार्टी आने वाले सभी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

डाॅक्टर जैन ने कहा कि इसी साल सितंबर में चुनाव आयोग से पार्टी को मान्यता मिली है। देश की राजनीति में युवाओं और अच्छे लोगों के प्रवेश से ही वर्तमान में गिरते राजनीतिक स्तर को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के गठन में देशभर के जैन एवं वैश्य समाज के लोगों का विशेष योगदान है। लेकिन पार्टी के गठन के लिए प्रेरणा देने का काम समाज के हर व्यक्ति ने किया।

मणीन्द्र जैन ने कहा कि इसी सोच के साथ हमने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके लिए हम उन्हीं लोगों को अवसर देंगे जो स्वच्छ राजनीति में विश्वास करते हैं।

कार्यक्रम में धरणेन्द्र कुमार जैन राष्ट्रीय सचिव, महेंद्र तुरखिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सुकृति जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, एच.एन.शर्मा राष्ट्रीय मार्गदर्शक, विपिन गुप्ता राष्ट्रीय मार्गदर्शक, आर.के.त्रिवेदी अध्यक्ष, पूर्वी उप्र, सुदेश जैन संयोजक दिल्ली प्रदेश, प्रदुमन जैन सदस्य दिल्ली प्रदेश, पवन शर्मा सदस्य दिल्ली प्रदेश, पुष्पेंद्र मलिक सदस्य दिल्ली प्रदेश एवं डॉ.इन्दुजैन सदस्य दिल्ली प्रदेश उपस्थित रहे।

 

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *