नई दिल्ली, 18 दिसंबर: अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों नागरिकों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम बुजुर्गों का मान सम्मान करते हैं। आज हम जहां पर हैं आप ही लोगों ने पहुंचाया है। बुढ़ापे में हमारा फर्ज बनता है आपका बच्चा होने के नाते हम आपका ख्याल रखें। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। दिल्ली सरकार इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तमाम तरीके की बीमारियां घेर लेती हैं। बुढ़ापे में मैं अच्छे-अच्छे घर के बुजुर्गों को तड़पते हुए देखा है। बच्चे उन्हें तड़पता हुआ छोड़ देते हैं लेकिन आप लोग चिंता मत कीजिएगा आपका यह बेटा जिंदा है। रामायण में जब लक्ष्मण मूर्छित हुए थे हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे। आज हम दिल्ली के लिए संजीवनी योजना की घोषणा कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह नया ऐलान बुजुर्गों के कल्याण के लिए शुरू करने का दावा किया जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दिल्ली मॉडल की सामाजिक कल्याण योजनाओं में एक और उल्लेखनीय पहल जोड़ सकता है।

आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक दिल्ली सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जैसे दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा, इसके अलावा, सरकार ने बुजुर्गों को पेंशन और धार्मिक तीर्थयात्राओं के लिए सुविधाएं भी प्रदान की हैं। लंबे समय से बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन देने का काम किया गया। बड़ी संख्या में वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्गों के नाम भी जोड़े गए हैं।

महिलाओं के लिए लाई ये योजना लाई दिल्ली सरकार

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *