नई दिल्ली, 01 जून: जून के पहले दिन दिल्ली में बादल छाए रहे और दिनभर तेज हवाएं चलने लगीं। आईएमडी ने आंधी, बिजली गिरने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी।

पूरे एनसीआर में तेज हवाएं के साथ बारिश शुरू हो गई। लेकिन हवा अभी भी नहीं रुकी है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हवा की गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कुछ जगहों पर संतोषजनक तो कुछ जगहों पर मध्यम श्रेणी में है। निकट भविष्य में इसके बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *