छपरा, 22 फरवरी: राजद के छपरा में जनविश्वास यात्रा पर बयान जारी कर जदयू के वरिष्ठ नेता छात्र जदयू के प्रदेश सचिव। सद्दाम हुसैन ने कहा कि राजद का जन विश्वास यात्रा से जनता में राजद के प्रति कभी विश्वास नहीं जगा सकता कोई भी यात्रा राजद के जंगल राज के खौफ को दबा नहीं सकता है राजनीतिक जबर्दस्ती करना तेजस्वी यादव जी को अपने परिवार से विरासत में मिली है जिन्हें सायद ये पता ही नहीं है यहां लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं।

सद्दाम हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव जी के झांसे में नहीं आने वाली है तेजस्वी यादव झूठ फरेब तथा प्रपंच करके बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करने झांसा एवम अपने राजनीतिक ड्रामेबाजी कर बिहार के विकास की गति को अवरूद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं इनका प्रयास कभी सफल नहीं होगा क्योंकि जनता का विश्वास नीतीश जी पर है आज बिहार नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के प्रगति के पथ पर अग्रसर है जाती धर्म की राजनीतिक का समय अब खत्म हो चुका है जनता विकास पर वोट देती और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जंगलराज से निकल कर विकास की ओर जा रही है।

बिहार को लूटने वाले लोग कोई यात्रा निकाले जनता का विश्वास वो कभी नहीं जीत सकते तेजस्वी यादव जी स्वयं अपने सर पर सत्ता के मुकुट का सपना देख रहे हैं श्री हुसैन ने कहा कि छपरा में जन विश्वास यात्रा को जनता का साथ नहीं मिला और यात्रा विफल रहा लोकसभा चुनाव के लिए जदयू भाजपा गठबंधन पूरी तरह तैयार है और प्रदेश की सभी 40 सिट जीतेगी

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *