नई दिल्ली, 02 अप्रैल: टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन को “भारतीय टेलीविजन समाचार परिदृश्य में उनके अतुलनीय योगदान” के लिए एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ईएनबीए) द्वारा 2023 के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार दिया गया।

शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण करते हुए जैन ने कहा कि वह यह पुरस्कार टाइम्स ग्रुप की टीम को समर्पित करते हैं और समूह के विस्तार और विविधता लाने की उनकी यात्रा में उनके बड़े भाई, समीर जैन के समर्थन को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने कहा, “हमें स्वतंत्र होने के लिए मजबूत होना होगा। मैं हमारे मीडिया उद्योग और संस्थानों को जिस भी तरीके से हो सके, मजबूत करने के लिए समर्पित हूं।”

पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में टाइम्स नाउ, ईटी नाउ, मिरर नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत और ईटी नाउ स्वदेश जैसे चैनलों के साथ टाइम्स ग्रुप के टीवी मंच -टाइम्स नेटवर्क – की स्थापना के लिए जैन की सराहना की गई, जिन्होंने “भारत में समाचार वितरित करने के तरीके को आकार दिया” है।

प्रशस्ति पत्र में कहा गया, “नवीन प्रोग्रामिंग, संतुलित कवरेज और बदलते भारत की जरूरतों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने आपको व्यापक सम्मान और ख्याति दिलाई है।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *