सहरसा, 05 जनवरी : अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा हेतु सहरसा आये पूजित अक्षत कलश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार को महिषी मे शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के संयोजक श्री कृष्ण झा द्वारा कलश को माथे पर दर्शन हेतु रखकर भ्रमण किया गया।

इस क्रम मे हनुमान मंदिर से सभी टोला एवं नजदीक के गांव में इस शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे नगर वासियों द्वारा अक्षत कलश के ऊपर में फूल की वर्षा होता रहा। हजारों लोग स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे। इतना ही नहीं बल्कि जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए पानी शरबत अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ बूढ़े बुजुर्ग के द्वारा भी उत्साहित होकर जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा था। इस मौके पर श्री कृष्ण झा एवं सह संयोजक जवाहर ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों का कलंक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पवित्र हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ने यह संकल्प लिया था कि राम मंदिर एक दिन में नहीं पर एक दिन जरूर बनेगा। ऐसा विश्वास कर समय-समय पर बलिदान करते रहने वाले सनातनियों का आज स्वप्न पूरा होने जा रहा है। यह गौरव का क्षण है जब हम अपने आंखों के सामने में प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देखेंगे।

उन्होने कहा कि कार्यक्रम के बाद सभी 19 पंचायत में अब यह अक्षत हर घर वितरण किया जाएगा। उसके बाद प्रत्येक परिवारों तक अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद 22 जनवरी को जिले के सभी मठ मंदिरों एवं घरों में दीपावली भी मनाई जाएगी।वही धार्मिक स्थल एवं मंदिरों में दिन भर कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को भव्य दीपावली अपने-अपने घरों में मनाएं।वही कार्यक्रम में श्री कृष्ण झा, जवाहर ठाकुर, लक्ष्मीकांत झा, सुंदर तांत्रिक, शिव शंकर राय, मदन भगत, शिवनारायण चौधरी, अमर पाठक, संदीप झा, अनुज झा, नीरज पाठक, छोटा झा, लक्ष्मी झा, अनिरुद्ध राम, धनंजय झा, मुरारी पंडित,भीम पंडित एवं योगेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *