नई दिल्ली, 15 जनवरी: घोण्डा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर ने जिला कार्यालय से हवन पूजा करने के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी, एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, प्रीति गुप्ता, दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी चौ महक सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश अच्छवान, अक्षय पुरोहित, विपिन शर्मा, मनोज परिहार, डॉ यूके चौधरी, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया, पुनीत कुमार, सतीश राघव, भुवनेश सिंघल, कविता शर्मा, रामअक्षयबर सिंह, बीसी वशिष्ट, अर्जुन गुप्ता, दीपक चौहान सहित क्षेत्रीय आरडब्ल्यूए, मन्दिर समिति, व गणमान्य व्यक्तियों सहित सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों की पेंशन रोक, बुजुर्गों को ठगने वाला, महिलाओं सम्मान में राशि की झूठी घोषणा करने वाला, महिलाओं का उत्पीड़न करवाने वाले, यमुना मैया को गन्दे नाले में बदलने वाला, यमुना सफाई पर झूठ बोलने वाला, दिल्ली को दूषित जल पीने पर मजबूर करने वाला, दिल्ली को प्रदूषित शहर बनाने वाला, दिल्ली की सड़कों को गड्डो में बदलने वाला, बच्चो की झूठी कसम खाने वाला, शीशमहल और वीआईपी सुख सुविधाओं का भोग विलासिता का जीवन जीने वाला, दिल्ली को शराब के भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ाने वाले दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में अब नही सहेंगे, बदल के रहेंगे। डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के विचार के साथ, मुफ्त राशन, पक्के मकान, उज्वला योजना आदि जितनी भी योजनाएं देश को समर्पित की उनका लाभ पूरा देश ले रहा है परंतु 5 लाख तक का मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाएं पर दिल्ली में रोक लगा कर केजरीवाल की दिल्ली सरकार गरीबो की विरोधी बन गयी है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *