Headline
स्वदेशी मेला 2024: भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ स्वदेशी मेला आरम्भ
द्वारका के सीसीआरटी ग्राउंड में स्वदेशी मेला कल से शुरू, 23 अक्टूबर तक होगा मेला का आयोजन
द्वारका में 16 से 23 अक्टूबर तक होगा स्वदेशी मेला का आयोजन
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार

गणेशोत्सव: मुंबई में शुक्रवार को तड़के तीन बजे तक 37,599 मूर्ति विसर्जित की गईं

मुंबई, 29 सितंबर: मुंबई में बृहस्पतिवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन के साथ गजानन भगवान गणेश की हजारों मूर्तियों को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कृत्रिम तालाबों सहित जलाशयों में विसर्जित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की मूर्ति के विसर्जन के लिए बृहस्पतिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे यात्रा शुरू हुई थी और शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, शुक्रवार तड़के तीन बजे तक मुंबई में 37,599 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

जुहू समुद्र तट के पास बृहस्पतिवार शाम को 16 वर्षीय लड़का समुद्र में डूब गया।

ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच मुंबई के विभिन्न गणेश मंडलों ने 10 दिवसीय उत्सव के समापन पर भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए बृहस्पतिवार को विसर्जन यात्रा शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि लालबागचा राजा गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू हुई और इसे शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में विसर्जित कर दिया गया।

शुक्रवार तड़के तीन बजे तक विसर्जित की गई 37,599 मूर्तियों में से 31,322 घरेलू गणपति मूर्तियां, 5,840 ‘सार्वजनिक’ और 437 देवी गौरी की मूर्तियां थीं।

अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में 11,013 मूर्तियां विसर्जित की गई हैं जिनमें से 10,121 घरेलू गणपति मूर्तियां, 734 सार्वजनिक और 158 देवी गौरी की मूर्तियां थीं।

गणेशोत्सव मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दस दिन के इस उत्सव के दौरान भगवान गणपति की मूर्तियों को घरों एवं पंडालों में स्थापित किया जाता है और उत्सव के समापन पर इनका विसर्जन किया जाता है। इस वर्ष गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से हुई और 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ इसका समापन हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top