नई दिल्ली, 29 जनवरी: दिल्ली चुनाव प्रचार के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बवाना में जनसभा करने पहुंचे। राहुल गांधी के निशाने पर भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल थे। राहुल ने दोनों पर हमला करते हुए कहा कि पानी की समस्या है यहां। पीने का पानी नहीं मिलता है। गंदा पानी मिलता है। महंगा पानी खरीदना पड़ता है। मोदी जी ने आरएसएस ने नफरत फैलाने का काम किया है।

जहां भी जाते हैं धर्म को धर्म से जाति को जाति से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। आपका धन अंबानी-अडानी जैसे अबपतियों को पकड़ा देते हैं। मोदी सरकार ने बीस-पच्चीस अरबपतियों का सोलह लाख करोड़ रुपया कर्ज माफ किया। आप अपने बच्चों को निजी कॉलेज-विविद्यालय में भेजते हो। बीमार होते हो। प्राइवेट अस्पताल भेजते हो। जितना आप जीएसटी देते हो उतना ही अंबानी-अडानी देते हैं।

राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक शर्ट खरीदों वही शर्ट अडानी खरीदेगा। उतना ही जीएसटी देगा। पहले पब्लिक स्टेकर होता है। गरीब लोगों की जगह होती थी। रोजगार मिलता था। सब बंद हो गया। निजीकरण हो गया। नोटबंदी और जीएसटी के साथ छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस को बंद कर दिया।

भारत के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। मोदी और केजरीवाल सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है। लाखों रुपये खर्च करके कॉलेज की डिग्री लेते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर का सर्टिफिकेट मिलता है लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले युवा ने बताया कि लाखों रुपये देकर सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है और कुली का काम करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने आप संयोजक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने लंबे भाषण किए। पहले छोटी गाड़ी में घूमते थे। मफलर लिए घमते थे। बिजली के खंबे पर चढ़ जाते थे। कहा था कि साफ राजनीति लाऊंगा। उसके बाद दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला शराब घोटाला किया। करोड़ों रुपये का घोटाला किया। उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। भ्रष्ट सरकार चलाई है। मोदी जी झूठे बयान देते हैं। हर मीटिंग में झूठ बोलते हैं। वैसे ही केजरीवाल काम करते हैं।

पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि यमुना में स्नान करूंगा और यमुना जी का पानी पिऊंगा। पांच साल हो गए। आज तक केजरीवाल ने यमुना का पानी नहीं पिया है। आपको गंदा पानी पीना पड़ता है। लेकिन, केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं। करोड़ों रुपये के मकान में रहते हैं। साफ-सुथरा पानी पीते हैं और आपको झूठे बयान करते हैं।

लोकसभा में मैंने कहा कि पंद्रह फीसदी दलित, पचास फीसदी पिछड़े, पंद्रह फीसदी अल्पसंख्यक और आठ फीसदी आदिवासी की आबादी है। जाति जनगणना कराएं और पता लगाएं कि कितनी आबादी है और कितनी हिस्सेदारी है। मोदी जी ने जाति जनगणना नहीं की गई। हमने कहा कि हम करके दिखाएंगे। दिल्ली में सरकार आएगी तो हम कर दिखाएंगे। दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि पचास फीसदी की आरक्षण की जो दीवार बना रखी है, मैंने कहा कि इस पचास फीसदी की दीवार को तोड़ देंगे। इससे ज्यादा बढ़ा देंगे। केजरीवाल जी आप साफ बता दो कि आप आरक्षण को पचास फीसदी से ज्यादा करना चाहते हो या नहीं। केजरीवाल और मोदी दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी के खिलाफ हैं।

जब अल्पसंक्य़कों पर आक्रमण होता है तो केजरीवाल जी कहा थे। क्या केजरीवाल जी आपके साथ खड़े हुए। आपके लिए लड़े। बिलकुल नहीं। केजरीवाल गरीबों, आरक्षण, दलितों के खिलाफ हैं। दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और संविधान है। हमारा मानना है कि सभी लोग समान हैं। हर धर्म और जाति का सम्मान होना चाहिए। मोदी जी के नफरत के बाजार में हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है। मोदी से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी नहीं डरते हैं। उल्टा नरेंद्र मोदी जी हमसे डरते हैं।

हम संविधान को बचाने क काम करते हैं। संविधान में साफ लिखा है कि सबकी रिस्पेक्ट होनी चाहिए। आरक्षण मिलना चाहिए। अरबपतियों की सरकार नहीं होनी चाहिए। मोदी जी आरक्षण के खिलाफ, संविधान के खिलाफ काम रते हैं। मुकाबला कांग्रेस पार्टी देती है।

कांग्रेस पार्टी के नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। चार हजार किलोमीटर। चले। देश को हमने बोला कि यह देश नफरत का देश नहीं है। नफरत मोदी फैलाते हैं। इस देश के दिल में नफरत नहीं है। यह मोहब्बत का देश है। भाईचारे का देश है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। हिन्दुस्तान में किसी को डर नहीं लगना चाहिए। जहां भी भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं वहां पर आपको कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी व अन्य लोग नेता मिलेंगे जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।

हम रोजगार विकास, प्रगति की बात करते हैं। शीला जी के समय में सड़कें बनी, विकास हुआ, हम झूठे वायदे नहीं करते थे। केजरीवाल और मोदी दोनों ही चौबीस घंटा झूठे वायदे करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि यमुना का पानी पियूंगा। मैं चुनौती देता हूं केजरीवाल जी जो आपने कहा था जो वायदा किया था, कि यमुना को साफ करूंगा और पानी पियूंगा। मैं चुनौती देता हूं कि आज आप जाकर यमुना का पानी पी लीजिए। आप दिल्ली की जनता को यमुना का गंदा पानी पिलाते हो। आपको चुनौती देता हूं। उसके बाद अस्पताल में मिलूंगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *