पटना, 20 दिसंबर : अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले बिहार में भी तैयारियां तेज हो गयी है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होगा। पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि राम मंदिर के लिए बिहार से कई चीजें अयोध्या जाएंगी। वहीं आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि सीता मां की धरती और मिथिलांचल के परंपरा को मानते हुए हम वहां से पग-पान मखाना और कई सारी चीजें अयोध्या भेजेंगे।

आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि एक महीने तक 15 जनवरी से 15 फरवरी तक जितने भी श्रद्धालु अयोध्या के राम मंदिर पहुंचेंगे। उन्हें सुबह से लेकर शाम तक का खाना पटना के महावीर मंदिर के द्वारा दिया जाएगा। इसके बाद और कई सारी भेंट और उपहार बिहार से अयोध्या के राम मंदिर को दिया जाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *