नई दिल्ली, 11 अप्रैल: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।

वित्त मंत्रालय ने कल देर रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी और कहा कि श्री मार्टरबाउर ने ऑस्ट्रिया और भारत को साझा मूल्यों वाला स्वाभाविक सहयोगी बताया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख पहलुओं, प्रमुख सुधारों और नीतिगत उपायों को साझा किया।

श्रीमती सीतारमण ने ई-मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष के माध्यम से और दोनों पक्षों की स्टार्ट-अप कंपनियों के बीच विशेष रूप से फिनटेक में निवेश और व्यापार सहयोग के अवसरों को रेखांकित किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने श्री मार्टरबाउर को सहयोग के लिए क्षेत्रीय अवसरों का पता लगाने और एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *