नई दिल्ली, 22 जनवरी: लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि श्री गौरी शंकर मंदिर एवं लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गौरीशंकर मंदिर चांदनी चौक के बाहर एक विशाल एलइडी द्वारा समारोह का प्रसारण सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, अर्जुन कुमार, पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, सुभाष गोयल, बलराम गर्ग, राजकुमार गुप्ता, मदन अग्रवाल, प्रवीन सिंगल के साथ राम भक्तों सहित क्षेत्रीय व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों ने अवलोकन किया। अवधपुरी में प्राण प्रतिष्ठा प्रभु श्री राम की हो रही थी तो गौरीशंकर मंदिर के विद्वान पंडितो द्वारा मंदिर में शंखनाद किया गया।

जय श्री राम, जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। सभी ने पुष्प वर्षा की श्री अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि प्रभु श्री राम आज अवधपुरी में दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं, हम सबके जीवन में यह ऐतिहासिक पल है, हम सब साक्षी बने, हम सबके लिए गौरव की बात है। श्री गौरी शंकर मंदिर के मंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मांगलिक अवसर पर श्रीगौरीशंकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया, एलईडी लाइटों, फूलों से, पूरे विधि विधान से आज प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की गई, एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ सभी राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *