मुंबई, 06 मार्च: अभिनेता इमरान हाशमी और निर्माता विशेष भट्ट की जोड़ी ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें जन्नत (2008), राज (2009), मर्डर (2004), आवारापन (2007) और हमारी अधूरी कहानी (2015) जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। अब यह सफल जोड़ी एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के लिए फिर से साथ आई है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इमरान हाशमी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी रोमांचित हैं और विशेष भट्ट के साथ फिर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के लिए विशेष भट्ट के साथ फिर से जुड़ चुके हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस महीने के अंत तक इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। इस फिल्म में इमरान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जहां उनका एक बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा। काम की बात करें, तो इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अगली फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 2018 में आई स्पाई थ्रिलर गुडाचारी का सीक्वल है। इस फिल्म में अदिवी शेष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनकी जोड़ी पहली बार मधु शालिनी के साथ बनी है। इसके अलावा इमरान नीरज पांडे की एक वेब सीरीज का भी हिस्सा हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *