नई दिल्ली, 10 नवंबर: आम आदमी पार्टी (आप) नेता हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली औ। वह लगभग तीन दशक तक भाजपा का प्रमुख सिख चेहरा रहे और हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से चार बार जीत चुके हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री सरदार हरशरण सिंह बल्ली और उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह ‘रिंकू’ बल्ली रविवार काे प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हाे गए हैं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा भी मौजूद रहे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *