नई दिल्ली, 15 जून: दिल्ली को जल संकट से तत्काल राहत दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) के विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखा है। इसमें विधायकों ने कहा है कि दिल्ली को जल संकट से उबारने के लिए दिल्ली सरकार हर प्रयास कर रही है, लेकिन यमुना में पानी की उपलब्धता कम होने के चलते दिल्ली की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

विधायकों ने कहा कि यह पूरा मामला हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और उप्र के बीच का है। अगर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी उठा लें तो दिल्ली को जल संकट से उबारा जा सकता है। आप विधायकों ने सीआर पाटिल से रविवार को मिलने का समय भी मांगा है, ताकि वो उनके सामने पूरा मामला रख सकें। आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सीआर पाटिल इस मामले में दख़ल देकर दिल्ली को जल्द राहत दिलाएंगे। उन्होंने पानी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे विपक्ष के नेताओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आप विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर जल संकट मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। क्योंकि दिल्ली में मौजूदा परिस्थितियां बहुत गंभीर हैं। इसलिए उन्होंने जल शक्ति मंत्री से रविवार को मिलने के लिए समय मांगा है। दिल्ली के दो करोड़ लोग उम्मीद करते हैं कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अपने कीमती समय में कुछ समय निकाल कर जन प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *