मुंबई, 27 सितंबर : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने उदयपुर के लीला पैलेस में एक शाही समारोह में शादी की। परिणीति और राघव की शादी में आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें आदित्य ठाकरे ने शेयर की हैं।

आदित्य ठाकरे शनिवार को राघव और परिणीति की शादी के लिए उदयपुर गए थे। अब उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें आदित्य ने वेडिंग थीम वाला ऑफ-व्हाइट कुर्ता और उसके ऊपर मल्टी कलर प्रिंटेड जैकेट पहना हुआ है। आदित्य ने फोटो को शेयर करके कैप्शन लिखा ‘आप दोनों को बधाई हो। आपके पूरे जीवन में खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और प्यार की कामना करता हूं।’

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। उस वक्त कई राजनीतिक नेता मौजूद थे। इसके बाद अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *