पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब आयोग की किसी भी भर्ती परीक्षा में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और प्रोफाइल क्रिएशन अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना कोई भी उम्मीदवार किसी परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों के डेटा को सुरक्षित रखना और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना है, ताकि एक बार दर्ज की गई जानकारी भविष्य में दोबारा भरने की आवश्यकता न पड़े। क्या है OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन)? OTR के माध्यम से अभ्यर्थी की मूल और आवश्यक जानकारी आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित कर ली जाती है। इसके बाद उम्मीदवार BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए उसी प्रोफाइल से आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी पहली बार BPSC परीक्षा के लिए आवेदन कर रहा है, तो उसे पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी करनी होगी: 1. OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) 2. प्रोफाइल क्रिएशन 3. नया आवेदन (New Application) आइए जानते हैं इन सभी चरणों की विस्तृत प्रक्रिया। चरण 1: OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in) पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो पर क्लिक करें। यह आपको [https://bpsconline.bihar.gov.in](https://bpsconline.bihar.gov.in)पर ले जाएगा। यहां लॉगिन सेक्शन में जाकर New Registration पर क्लिक करें। स्टेप 2: ईमेल व मोबाइल वेरीफिकेशन वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। *Send OTP पर क्लिक करें। प्राप्त OTP दर्ज कर Verify करें। स्टेप 3: पासवर्ड सेट करें एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड कन्फर्म करें। Submit पर क्लिक करें। अब आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा। स्टेप 4: बेसिक डिटेल्स भरें ध्यान दें: यह जानकारी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।) पूरा नाम माता का नाम पिता का नाम जन्म तिथि लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर) हर फील्ड भरने के बाद Verify*बटन दबाएं। महत्वपूर्ण नोट: स्टेप-4 में भरी गई जानकारी भविष्य में बदली नहीं जा सकेगी। इसलिए पूरी सावधानी बरतें। स्टेप 5: पहचान पत्र व अन्य विवरण आधार / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस में से एक चुनें। आईडी नंबर दर्ज करें। इसके बाद भरें: 10वीं उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर और बोर्ड 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण वर्ष ब्लड ग्रुप पसंदीदा खेल खिलाड़ी का नाम सभी जानकारी जांचने के बाद I Agree पर क्लिक करें और Register करें। इस प्रकार OTR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसकी सूचना आपके ईमेल पर भेज दी जाएगी। चरण 2: प्रोफाइल क्रिएशन OTR पूरा होने के बाद अभ्यर्थी [https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login](https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login) पर जाएं। ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें। व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी व वर्तमान पता, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव आदि विवरण भरें। पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। अंत में प्रोफाइल को Lockकरें। यदि OTR के बाद प्रोफाइल टैब में कोई गलती रह जाती है, तो अभ्यर्थी प्रोफाइल को अनलॉक कर जानकारी अपडेट कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्देश एक से अधिक OTR रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं है। गलत जानकारी देने पर भविष्य में आवेदन निरस्त किया जा सकता है। OTR और प्रोफाइल क्रिएशन के दौरान पूरी सावधानी बरतें। नई व्यवस्था का उद्देश्य आयोग का मानना है कि इस प्रणाली से आवेदन प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनेगी। साथ ही, हर बार फॉर्म भरने में समय की बचत होगी और डेटा की विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते OTR व प्रोफाइल क्रिएशन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य की भर्तियों में आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।