छपरा, 16 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से राज्य की 25 लाख महिलाओं के खातों में स्वरोजगार के लिए 10,000 रुपये की प्रथम किस्त का डायरेक्ट अंतरण किया गया। इस पहल ने आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को और मजबूती दी है। सारण की 83,103 महिलाओं को मिला सीधा लाभ इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सारण जिले की 83,103 महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। अब तक जिले की कुल 5,62,562 महिलाएं इस योजना के माध्यम से आर्थिक संबल प्राप्त कर चुकी हैं। यह आँकड़ा दर्शाता है कि जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर और प्रभावी कार्य हो रहा है। जिला मुख्यालय में लाइव प्रसारण, महिलाओं की उत्साही भागीदारी मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का बेबकास्टिंग (वेबकास्टिंग) के माध्यम से जिला मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया गया। सैकड़ों महिलाएं इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनीं और कार्यक्रम से सीधे जुड़ीं। महिलाओं में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। समाहरणालय सभागार, छपरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम छपरा के समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया और योजना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। स्वरोजगार के लिए दी गई यह राशि महिलाओं को छोटे व्यवसाय, हस्तशिल्प, कृषि आधारित कार्य एवं अन्य उद्यम शुरू करने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से राशि सीधे खातों में भेजे जाने से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभ मिला है।