दिल्ली, 09 जुलाई (संवाददाता मानसी) : आईआईटी दिल्ली में इंजीनियरिंग कोर्स के फॉर्थ ईयर में पढ़ रहे एक छात्र ने होस्टल के पंखे से लटकर अपनी जान ले ली. उत्तर प्रेदश के रहने वाले 23 वर्षीय आयुष ने 8 जुलाई 2023 को सुसाइड किया. पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिसके कारण घटना के पीछे की वजह भी अभी तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है.

IIT छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलें तेजी से बढ़ रहे है. यह एक चिंता का विषय बना हुआ है. 2023 में ही आईआईटी में इंजीनियरिंग छात्र की खुदकुशी का यह पांचवा केस है. IIT बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी ने फरवरी में अपने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान ले ली थी. इस घटना के बाद मद्रास आईआईटी से तीन छात्रों के सुसाइड की खबर सामने आई थी. 

आईआईटी संस्थान भी छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों से चिंतित है, IIT-दिल्ली ने, Covid-19 के दौर में छात्रों को स्टडी प्रेशर से दूर रहने और आत्महत्या की प्रवृति को दूर रखने में मदद करने के लिए अपने सिलेबस को नया आकार दिया था. IIT ने अपने पाठयक्रम को और बहतर बनाने की प्रक्रिया स्टार्ट कर दी थी.

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *