मुंबई, 30 मार्च: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। कुछ महीने पहले अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हुए थे।

अशोक चव्हाण के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि कांग्रेस के कुछ और नेता भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर का नाम सबसे आगे था। शुक्रवार को डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की थी। फिर शनिवार को डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के बेटे और पूर्व विधायक बसवराज पाटिल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस से कई नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी , बसवराज पाटिल आदि ने कुछ महीने पहले पार्टी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता इस समय भाजपा के संपर्क में हैं और बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इन बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ऩे से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *