पटना, 09 मार्च: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया।

जनसंघ के वरिष्ठ नेता मिश्र राज्य की कर्पूरी ठाकुर सरकार में मंत्री भी रहे।

वह भाजपा की प्रदेश इकाई के पहले अध्यक्ष भी थे।

उन्होंने राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

शाह ने मिश्र के नाम पर एक पार्क का उद्घाटन किया और फिर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र वी. आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

यह पार्क को कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (एटीएआरआई) द्वारा दान की गई दो एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है।

बाद में शाह पटना के पालीगंज प्रखंड में भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम ”10,000 सामाजिक सम्मेलन” के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराना है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *