Highlights

सारण/बिहार : 28 फ़रवरी: सारण जिला के पानापुर प्रखंड के पकड़ी नरोत्तम ग्राम निवासी श्री प्रमोद सिंह एवं श्रीमती गीता देवी के पुत्र बिट्टू कुमार सिंह को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची के तृतीय दीक्षांत समारोह में बिट्टु को जन संचार में स्नातकोत्तर की डिग्री मिली। यह प्रमाण पत्र दो वर्षीय पूरक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने पे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वरा जारी किया जाता हैं।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अथिति भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, अतिथि श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, माननीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार, श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, श्री सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल झारखंड एवं प्रोफेसर जय प्रकाश लाल कुलसचिव के मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारत के विभिन्न राज्ये के छात्रो को सफलतापूर्वक कार्यक्रम पूरा करने पे राष्ट्पति द्रोपति मुर्मू ने बधाई दी। सभी सफलतापूर्वक डिग्री धारक छात्रो को अपने क्षेत्र में जुनून एवं निष्ठा पूवर्क कार्य के लिए प्रोत्साहन की, जिससे भारत देश की कौशल देश दुनिय में और गर्वान्वित हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार जनसंचार विभाग से स्नातकोत्तर के डिग्री प्राप्त करने वाले सारण जिला के एकलौते बिट्टू कुमार सिंह है। जिन्होंने 2020-22 सत्र में अपनी जनसंचार की अध्ययन झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से किये है। बिट्टू ने भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं कई कार्यक्रम में अपनी सेवाय दिये है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *